मिलावटी धनिया पाउडर खाने से बचें, घर में सिर्फ 5 मिनट में मिक्सी में पीस लें सूखा धनिया, महकने लगेगी खुशबू

Spread the love

Grind Coriander Powder At Home: मार्केट में मिलने वाले धनिया पाउडर से अच्छा है घर में साबुत धनिया को पीसकर मसाला तैयार करें। मिक्सी में पीसकर आसानी से धनिया पाउडर तैयार किया जा सकता है। जानिए घर में धनिया पीसने का तरीका।

अगर आप बाजार से धनिया पाउडर खरीदकर इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं, धनिया पाउडर में मिलावट हो सकती है। मार्केट में मिलने वाले सूखे धनिया में सबसे ज्यादा मिलावट होती है। पैक्ड धनिया पाउडर में न तो वो खुशबू आती है जो ताजा और घर के पिसे धनिया पाउडर में आती है। आज हम आपको घर में सिर्फ 5 मिनट में मिक्सी में साबुत धनिया पीसकर धनिया पाउडर बनाने का तरीका बता रहे हैं। आपको सिर्फ साबुत धनिया बाजार से खरीदकर लाना है।

मिक्सी में पीसकर तैयार करें धनिया पाउडर

पहला स्टेप- मार्केट से साबुत धनिया आसानी से मिल जाता है। साबुत धनिया में किसी तरह की मिलावट की संभावना काफी कम होती हैं। धनिया को किसी प्लेट में डालकर एक बार देख लें कि कहीं कोई गंदगी या कचरा तो नहीं है।

दूसरा स्टेप- अब एक पैन में पूरा साबुत धनिया डालकर हल्का रोस्ट कर लें। इससे धनिया आसानी से और बहुत जल्दी पिस जाएगा। अब धनिया को हल्का ठंडा होने दें। मिक्सी के बड़े वाले जार में पूरा धनिया डालें और इसमें 2 चम्मच सौंफ भी मिला दें।

तीसरा स्टेप-अब धनिया को बारीक पाउडर जैसा पीसकर तैयार कर लें। धनिया को पीसते वक्त बीच-बीच में एक-दो बार चम्मच से मिक्स कर दें। इस तरह धनिया पीसकर रख लें और इस्तेमाल करें। ये धनिया बाजार के धनिया पाउडर से कहीं ज्यादा खुशबूदार और बिना मिलावट वाला होता है।

चौथा स्टेप-आप घर में इसी तरह जरूरत के हिसाब से धनिया पीसकर इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बार में ही सारा धनिया पीसकर रखना चाहते हैं तो आप इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें। इस धनिया से सब्जी का स्वाद एकदम टेस्टी लगेगा।

आप धनिया की तरह ही दूसरे मसाले भी मिक्सी में आसानी से पीस सकते हैं। सिर्फ हल्दी को मिक्सी में पीसना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। मिलावटी हल्दी से बचने के लिए आप किसी मसाले वाली चक्की से हल्की पिसवाकर ला सकते हैं। ये पैकेट वाली हल्दी से कहीं ज्यादा अच्छी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *