Xiaomi ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे फास्ट स्मार्टफोन, Apple, Samsung की बढ़ी टेंशन

Spread the love

Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max लॉन्च हो गए हैं। शाओमी के ये तीनों प्रीमियम फोन दुनिया के सबसे तेज प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ आते हैं। परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में ये फोन Apple, Samsung के फोन को टक्कर देते हैं।

Xiaomi ने Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ अपनी नई सीरीज लॉन्च की है। शाओमी की यह सीरीज इस प्रोसेसर के साथ आने वाली दुनिया की पहली स्मार्टफोन सीरीज है। इस सीरीज में Xiaomi 17 के अलावा Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max लॉन्च किए गए हैं। ये तीनों ही फोन दमदार प्रोसेसर के साथ-साथ फ्लैगशिप लेवल Leica कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। Xiaomi 17 सीरीज के अलावा OnePlus, Realme और iQOO ने भी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को दुनिया के सबसे तेज प्रोसेसर के साथ लॉन्च करने की घोषणा की है।

Xiaomi 17 की कीमत

Xiaomi 17 को चीनी बाजार में उतारा गया है। जल्द ही यह स्मार्टफोन सीरीज ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस सीरीज के बेस मॉडल को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 4499 (लगभग 56,000 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः CNY 4799 (लगभग 60,000 रुपये) और CNY 4999 (लगभग 62,000 रुपये) में आते हैं।

Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max की कीमत

Xiaomi 17 Pro Max को भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 5999 (लगभग 74,700 रुपये) है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 6299 (लगभग 78,500 रुपये) और CNY 6999 (लगभग 82,200 रुपये) है।

 Xiaomi 17Xiaomi 17 ProXiaomi 17 Pro Max
12GB RAM + 256GBCNY 4499 (लगभग 56,000 रुपये)CNY 4999 (लगभग 63,200 रुपये) 
12GB RAM + 512GBCNY 4799 (लगभग 60,000 रुपये)CNY 5299 (लगभग 66,000 रुपये)CNY 5999 (लगभग 74,700 रुपये)
16GB RAM + 512GBCNY 4999 (लगभग 63,200 रुपये)CNY 5599 (लगभग 69,700 रुपये)CNY 6299 (लगभग 78,500 रुपये)
16GB RAM + 1TB CNY 5999 (लगभग 74,700 रुपये)CNY 6999 (लगभग 82,200 रुपये)

Xiaomi 17 Pro को चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में खरीदा जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत CNY 4999 (लगभग 63,200 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य तीनों वेरिएंट्स क्रमशः CNY 5299 (लगभग 66,000 रुपये), CNY 5599 (लगभग 69,700 रुपये) और CNY 5999 (लगभग 74,700 रुपये) है।

Xiaomi 17 के फीचर्स

शाओमी का यह फोन 6.3 इंच के 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में HDR10+, HDR Vivid, डॉल्वी विजन आदि का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

यह फोन 50MP के मेन OIS, 50MP के टेलीफोटो और 50MP के अल्ट्रा वाइड कैमरा से लैस है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी और 100W वायर्ड के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ आता है। फोन में Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 मिलता है और यह IP68, IP69 रेटिंग को सपोर्ट करता है।

Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max के फीचर्स

Xiaomi 17 Pro में भी 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, इसके Xiaomi 17 Pro Max में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। प्रो मैक्स वाले मॉडल का डिस्प्ले 2K रेजलूशन के साथ-साथ Xiaomi ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इन दोनों फोन के बैक में कैमरा के साथ एक सेकेंडरी डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें नोटिफिकेशन के साथ-साथ अन्य फंक्शन दिया गया है। कंपनी ने इसका नाम मैजिक बैक स्क्रीन रखा है।

 Xiaomi 17Xiaomi 17 ProXiaomi 17 Pro Max
डिस्प्ले6.3 इंच, 1.5K OLED, 120Hz6.3 इंच, 1.5K OLED, 120Hz6.9 इंच, 2K OLED, 120Hz
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज16GB + 512GB16GB + 1TB16GB + 1TB
बैटरी7000mAh, 100W, 50W6300mAh, 100W, 50W7500mAh, 100W, 50W
कैमरा50MP + 50MP + 50MP, 50MP50MP + 50MP + 50MP, 50MP50MP + 50MP + 50MP, 50MP
OSAndroid 16, HyperOS 3Android 16, HyperOS 3Android 16, HyperOS 3

ये दोनों फोन भी Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आते हैं। इनमें 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इन दोनों फोन के बैक में भी 50MP का मेन OIS, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनमें 50MP का कैमरा दिया गया है।

Xiaomi 17 Pro में 6,300mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, इसका प्रो मैक्स वाला मॉडल 7500mAh की बैटरी के साथ आता है। ये दोनों फोन 100W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। इनमें भी Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *