Navratri 2025 Colours in Hindi (नवरात्रि के नौ रंग): शारदीय नवरात्रि 2025 के नौ रंगों में पीला, हरा, आसमानी, ग्रे, नीला, नारंगी, सफेद और लाल शामिल है। जानिए नवरात्रि के किस दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Navratri 2025 Colours in Hindi (नवरात्रि के नौ रंग): नवरात्रि का पावन पर्व इस साल 22 सितंबर 2025, सोमवार से शुरू हो रहा है और इसका समापन 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को विजया दशमी के दिन होगा। इस साल नवरात्रि की नवमी 1 अक्टूबर को मनाई जाएगी तो वहीं अष्टमी 30 सितंबर को मनाई जाएगी। नवरात्रि के प्रत्येक दिन मां दुर्गा के एक अलग स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा हर दिन का कोई न कोई खास रंग भी होता है। कई लोग नवरात्रि में दिन के अनुसार अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनते हैं। चलिए आपको बताते हैं शारदीय नवरात्रि के किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
नवरात्रि के रंगों की सूची 2025 (September Navratri 2025 Colors List)
दिन | नवरात्रि की तारीख | नवरात्रि तिथि | नौ दिन के रंग | देवी का नाम |
1 | 22 सितंबर 2025, सोमवार | प्रतिपदा | नारंगी, लाल, पीला | मां शैलपुत्री |
2 | 23 सितंबर 2025, मंगलवार | द्वितीया | नीला, हरा, सफेद | मां ब्रह्मचारिणी |
3 | 24 सितंबर 2025, बुधवार | तृतीया | हरा, आसमानी, नारंगी | मां चंद्रघंटा |
4 | 25 सितंबर 2025, गुरुवार | चतुर्थी | सफेद, लाल | मां कुष्मांडा |
5 | 26 सितंबर 2025, शुक्रवार | चतुर्थी | सफेद, लाल | मां कुष्मांडा |
6 | 27 सितंबर 2025, शनिवार | पंचमी | उदित सूर्य का रंग, लाल | मां स्कंदमाता |
7 | 28 सितंबर 2025, रविवार | षष्ठी | हरा, आसमानी, नारंगी | मां कात्यायनी |
8 | 29 सितंबर 2025, सोमवार | सप्तमी | नीला, काला और ग्रे | मां कालरात्रि |
9 | 30 सितंबर 2025, मंगलवार | अष्टमी | सफेद, लाल | मां महागौरी |
10 | 1 अक्टूबर 2025, बुधवार | नवमी | लाल, नारंगी | मां सिद्धिदात्री |
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।