Chandra Grahan 2025: गर्भवती महिलाएं 7 सितंबर 2025 के चंद्र ग्रहण में क्या करें और क्या ना करें? जानिए यहां

Spread the love

Chandra Grahan Mein Pregnant Lady Kya Kare: 7 सितंबर 2025 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। भारत में ये चंद्र ग्रहण दिखने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य होगा। इस ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

Chandra Grahan Mein Pregnant Lady Kya Kare: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 की रात 9 बजकर 58 मिनट से देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। जबकि इसका सूतक दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से लग जाएगा। धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान  ब्रह्मांड में कई नकारात्मक तरंगें सक्रिय होती हैं इसलिए इस समय गर्भवती महिलाओं को कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है, जिससे मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों की सुरक्षित रहें। जानिए 7 सितंबर के चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या ना करें।

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं क्या करें (Chandra Grahan Mein Pregnant Lady Kya Kare)

  • चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए क्योंकि मान्यता है कि इस दौरान निकलने वाली हानिकारक किरणें गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचाती हैं।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण शुरू होने से पहले घर की खिड़कियां और दरवाजे ढक देने चाहिए।
  • ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं ध्यान और मंत्र जाप करें। इससे भी ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
  • चंद्र ग्रहण से पहले और बाद में स्नान जरूर करें।
  • ग्रहण काल में मंत्र या भजन कीर्तन करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं क्या न करें (Chandra Grahan Mein Pregnant Lady Kya Na Kare)

  • चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं तेज या नुकीली चीजों जैसे ब्लेड, कैंची आदि का इस्तेमाल भूलकर भी न करें।
  • इस दौरान किसी भी तरह के धातु के आभूषण जैसे चूड़ियां, पिन, सेफ्टी पिन आदि न पहनें।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए हालांकि आप आराम कर सकती हैं।

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं कुछ खा सकती हैं? (Chandra Grahan Mein Pregnant Lady Kha Sakti Hai)

ग्रहण के समय आमतौर पर कुछ भी खाने से मना किया जाता है लेकिन गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस दौरान ताजे फल, सात्विक भोजन और जरूरी दवाइयों का सेवन कर सकती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *