पेरू में दूसरे वाहन से टकराने के बाद खाईं में गिरी बस, 37 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Spread the love

पेरू के दक्षिण में यात्रियों से भरी एक बास दूसरे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस असंतुलित होकर गहरी खाईं में जा गिरी। इस दुर्घटना में 37 लोगों की मौत हो गई।

लीमा (पेरू): दक्षिण पेरू में बुधवार तड़के एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक यात्री बस दूसरी गाड़ी से टकराने के बाद गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अरैक्विपा क्षेत्र के स्वास्थ्य प्रबंधक वाल्टर ओपोरतो ने स्थानीय रेडियो आरपीपी को बताया कि बस एक पिकअप ट्रक से टकराई और सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना का शिकार हुई बस शहर चाला से रवाना हुई थी और अरैक्विपा शहर की ओर जा रही थी। तभी दक्षिण पेरू में दूसरे वाहन से उसकी अचानक टक्कर हो गई। बता दें चाला दक्षिण पेरू का एक खनन क्षेत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *