पिज्जा-बर्गर और जंकफूड खाने से 16 साल की लड़की की हुई मौत, चिपक गई आंतें और हुआ हार्ट फेल, कैसे बच्चों को बचाएं

Spread the love

Junk Food Side Effects: पिज्जा, बर्गर और नूडल्स जैसे जंक फूड सेहत के लिए कितने खतरनाक हो सकते हैं इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि जंक फूड खाने से 16 साल की एक बच्ची की आंतें चिपक गईं और उसकी मौत हो गई।

पिज़्ज़ा, बर्गर, चिप्स, फ्राइज़ और नूडल्स ये सब खाने में इतने टेस्टी लगते हैं कि कि बच्चे-बड़े सबके मुंह में पानी आ जाता है। इसलिए ये ज़्यादातर बच्चों का फेवरेट फूड होता हैं, लेकिन यही फेवरेट फूड किसी की जान तक ले सकता है। जी हां पिछले दिनों एक हैरान करने वाली खबर आई जिसमें अहाना नाम की 16 साल की लड़की की मौत ज्यादा फास्ट फूड खाने से हुई है। इस मामले में तो डॉक्टर्स का यही मानना हैं कि ज़्यादा जंकफूड खाने से उसकी आंते डैमेज हो गईं और उनमें छेद तक हो गए। हालांकि एम्स में वो रिकवर कर रही थी, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, हार्ट फेल हुआ और फिर उसे बचाया नहीं जा सका। 

पिज्जा बर्गर जैसे फास्ट फूड ने ली 16 साल की बच्ची की जान

केवल 16 साल उम्र थी अहाना की, किसे पता था इतनी कम age में उसे पिज्ज़ा-बर्गर खाने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ेगी। वो कहते हैं ना अति हर चीज की बुरी होती है।उपर से ये फास्टफूड तो वैसे ही ज़हर जैसा है क्योंकि इससे मोटापा, बीपी, शुगर, इनडायजेशन जैसे लाइफस्टाइल रोग वक्त से पहले ट्रिगर होने लगते हैं। आंतों पर तो इनका असर सबसे ज़्यादा पड़ता है। क्योंकि इन्हें पचाने में शरीर को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। एक बर्गर पूरी तरह डाइजेस्ट होने में 24 घंटे से लेकर 72 घंटे तक लेता है। वहीं नूडल्स 24 घंटे तो पिज़्ज़ा 8 घंटे से ज़्यादा में पचता है। ऐसे में होता क्या है। खाना देर तक आंतों में फंसा रहता है। जिससे पाचन धीमा होता है। भारीपन, गैस और एसिडिटी बढ़ती है और हां आंत के अच्छे बैक्टीरिया कम और खराब बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, जिससे गट लाइनिंग को नुकसान होता है और लंबे वक्त में मोटापा और हार्ट डिजीज़ का खतरा बढ़ता है। सिर्फ यही नहीं आंतों पर फैट जमा होने से फैटी लिवर के साथ साथ कोलोरेक्टल और पैंक्रियाज़ का कैंसर तक हो सकता है। 

ऐसे में स्वामी रामदेव से जानते हैं कि कैसे आंतों को स्वस्थ रखें। फास्ट फूड की आदत से कैसे बचें और अपने बच्चों को भी बचाएं। हेल्दी डाइट में किन चीजों को शामिल करें और थाली से किन चीजों को आउट कर दें।

आतों के बीमार होने के लक्षण

ICMR की स्टडी के मुताबिक 10 करोड़ लोगों को आंतों की बीमारी है और IBS का ये खतरा 15% की रफ्तार से बढ़ रहा है। आंतों की बीमार होने के कुछ लक्षण नजर आते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जैसे लगातार गैस, कब्ज बने रहना, सिरदर्द रहना और स्किन एलर्जी होना और साथ ही वजन घटना भी आंतों के बीमार होने का लक्षण है।

पाचन बनाएं परफेक्ट  

पाचन को बेहतर बनाने के लिए सुबह उठकर गुनगुना पानी पीएं, रोजाना  एलोवेरा-आंवला और गिलोय लें, बाजार की चीजें खाने से बचें और पानी को उबालकर पीएं, रात में हल्का खाना खाएं। इससे पाचन बेहतर होगा और गट हेल्थ क्लीन होगी।

कब्ज की छुट्टी 

  • सौंफ और मिश्री चबाएं
  • जीरा,धनिया,सौंफ का पानी लें
  • खाने के बाद भुना अदरक खाएं

गैस होगी दूर 

  • अंकुरित मेथी खाएं
  • मेथी का पानी पीएं 
  • अनार खाएं 
  • त्रिफला चूर्ण लें 
  • खाना अच्छे से चबाएं 

आंत होगी मजबूत 

  • गुलाब के पत्ते
  • सौंफ
  • इलायची
  • शहद
  • सबको मिलाकर पेस्ट बनाएं 
  • रोजाना 1 चम्मच खाएं 

पेट होगा सेट, रोज पीएं पंचामृत

  • गाजर
  • चुकंदर
  • लौकी
  • अनार
  • सेब
  • सबका जूस निकालकर पीएं

खराब पाचन में रामबाण पंचामृत

  • जीरा       
  • धनिया
  • सौंफ
  • मेथी
  • अजवाइन
  • एक-एक चम्मच लें
  • मिट्टी /कांच के ग्लास में डालें
  • रात में पानी में भिगो दें
  • सुबह खाली पेट पीएं
  • लगातार 11 दिन पीएं

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *